Home » गर्मी में हरी मूंग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, इन बीमारियों को रखती है कंट्रोल
स्वास्थ्य

गर्मी में हरी मूंग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, इन बीमारियों को रखती है कंट्रोल

दोपहर के भोजन की थाली में ज्यादातर घरों में दाल को जरूर शामिल किया जाता है। दाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।  हालांकि दाल भी आपको सीजन और ऋतु के हिसाब से खानी चाहिए। गर्मी में हरी मूंग की दाल स्वास्थ्य के लिए फलदायी साबित होती है। इसे सबसे ज्यादा पौष्टिक दाल माना जाता है। गर्मी के दिनों में लू लगने का खतरा बना रहता है। इससे बचने के लिए सावधानी बरतने के साथ ही खानपान पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है। इसमें हरी मूंग दाल बेहद फायदेमंद हो सकता है। मूंग दाल न सिर्फ लू से बचाती है बल्कि खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करती है। मूंग दाल पेट के लिए बहुत सुपाच्य होती है।

0 पेट के लिए अमृत

  • आयुर्वेद में मूंगदाल को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। बीमार होने पर डॉक्टर सबसे पहले मूंग की दाल की खिचड़ी या सूप पीने की सलाह देते हैं। इसकी वजह है कि ये दाल पेट और पाचन के लिए बहुत अच्छी होती है।
  • मूंग की दाल शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करती है। इसे खाने से पेट में गैस, ब्लोटिंग और दूसरी समस्याएं नहीं होती। मूंग की दाल को काफी हल्का माना जाता है। मूंग दाल में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर के अलावा  कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी भी होता है।
  • डायटिशियन एक्सपर्ट की मानें तो मूंग की दाल खाने से शरीर को प्रोटीन मिलता है और इसमें बहुत कम फैट होता है। मूंग की दाल शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। अगर दाल को उबालकर खाया जाए तो ये और भी गुणकारी हो जाती है।
  • मूंग की दाल में पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर होता है जिससे बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। मूंग की दाल खाने से ब्लड वैल्स सुचारू काम करते हैं और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक बना रहता है। मूंग की दाल दिमाग को भी कूल बनाने का काम करती है।
  • मूंग दाल खाने से पाचन स्वास्थ्य अच्छा रहता है और दाल में पाया जाने वाला एडिबल फाइबर पेट के सिस्टम को स्मूद बनाता है। इससे आंतों में नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया नहीं पनपते।
  • हरी मूंग की दाल वजन घटाने में मदद मिलती है। ये दाल फाइबर से भरपूर होती है। इसमें पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट दूसरी दालों की तुलना में आसानी से पच जाता है। मूंग दाल खाने से पेट फूलने की समस्या, गैस और ब्लोटिंग नहीं होती है।

 

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। Today Studioलेख की पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

Search