हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से एनीमिया की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने समय रहते शरीर में पैदा हुई खून की कमी को दूर नहीं किया, तो आपको कमजोरी और चक्कर की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है। आइए कुछ ऐसे फलों व सब्जी के बारे में जानते हैं, जिन्हें कंज्यूम करके हीमोग्लोबिन को बढ़ाया जा सकता है।
सेब और अनार फायदेमंद- सेब में आयरन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर रोज एक सेब खाने से हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाया जा सकता है। अनार में पाए जाने वाले तत्व भी खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप सेब या फिर अनार के जूस को भी अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें।
संतरे-कीवी का सेवन- संतरे में विटामिन सी समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने के लिए आप संतरे के जूस को पीना शुरू कर सकते हैं। हीमोग्लोबिन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए केले का सेवन भी किया जा सकता है। अगर आप शरीर में पैदा हुई खून की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो आप कीवी को भी अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।
फायदेमंद अमरूद और तरबूज- अमरूद को डाइट प्लान में शामिल करके हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाया जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि तरबूज में भी आयरन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है? अगर आप एनीमिया से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस फल को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन फलों का सेवन करना बेहद जरूरी है।
विटामिन बी12, बी6 और फोलेट है जरूरी- हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए डाइट में विटामिन बी12, विटामिन बी6 और फोलेट से भरपूर आहार लें। इसके लिए रोजाना सेब, केला, टमाटर, टोफू, स्प्राउट्स और मशरूम खाएं। आप चाहें तो सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
रेगुलर एक्सरसाइज करें- एक्सरसाइज करने से शरीर में खून की सप्लाई अच्छी होती है। हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए भी आपको नियमित रूप से कुछ हल्की फुल्की एक्सरसाइज करते रहना चाहिए।
स्मोकिंग और ड्रिंक से बचें- अगर आप शराब का सेवन करते हैं तो सबसे पहले स्मोकिंग और ड्रिंक यानि शराब पीना छोड़ देना चाहिए। ये दोनों आदतें शरीर में कई बीमारियां पैदा करती हैं और हीमोग्लोबिन को भी लो करती हैं।
डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। Today Studio लेख की पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।







