Home » सर्दियों में खाएं मक्के की रोटी, जान लें स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद
स्वास्थ्य

सर्दियों में खाएं मक्के की रोटी, जान लें स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में मक्के की रोटी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। मक्के की रोटी खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। इसे सरसों के साग के साथ लोग चटकारे लेकर खाते हैं। पंजाब में लगभग हर घर में ही मक्का की रोटी और सरसों का साग बनाया जाता है।

मक्के की रोटी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन-ए, बी, ई और कई तरह के मिनरल्स जैसे आयरन, कॉपर, जिंक, मैग्नीज, सेलेनियम, पोटेशियम आदि भरपूर मात्रा में पाए जाता हैं। ऐसे में मक्का की रोटी खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

मक्का रोटी के फायदे 

कब्ज से राहत- मक्के की रोटी का सेवन सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। मक्के की रोटी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और एसिडिटी, अपच की समस्या को भी दूर करता है। सर्दियों में इसे खाने से मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है।

हार्ट हेल्थ के लिए- मक्के की रोटी में ओमेगा-३ फैटी एसिड होता है जो दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर होती है। गेहूं की रोटी खाने से इंफ्लेमेशन या फिर मोटापे की समस्या हो सकती है। इसलिए मक्के की रोटी हेल्दी ऑप्शन मानी जाती है।

वजन कम करने में सहायक- मक्के की रोटी खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलता है। मक्के की रोटी खाने से आप ओवरइटिंग से बच सकते हैं।

शरीर को दे उर्जा- मक्के की रोटी कॉम्प्लेक्स कार्ब्स से बनी होती है, जो धीरे-धीरे पचते हैं और लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं। सर्दियों में इसका सेवन करने से थकान और कमजोरी दूर होती है।

आंखों को बनाए हेल्दी- चूंकि मक्के में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये दोनों ही आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी खाने से न सिर्फ शरीर गर्म रहता है बल्कि आंखें भी हेल्दी रहती हैं।

 

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। Today Studio लेख की पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

Search

Archives