Home » हर रोज पिएं अनार का जूस, फौलाद सा मजबूत बन जाएगा शरीर
स्वास्थ्य

हर रोज पिएं अनार का जूस, फौलाद सा मजबूत बन जाएगा शरीर

तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शरीर में पानी की कोई कमी न हो इसका खास ख्याल रखना जरूरी है। साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर भोजन अपनी डाइट में शामिल करना भी ना भूलें। ऐसे तो इस मौसम में संतरा, अंगूर सेहत के लिए जबरदस्त फायदेमंद साबित होते हैं, पर क्या आप जानते हैं अनार का जूस आपकी सेहत को कितना स्ट्रांग बना सकता है। आइए जानते हैं इसके बेनिफिट्स के बारे में

अनार के जूस को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। क्या आपको भी यही लगता है कि अनार का जूस पीने से सिर्फ खून की कमी को दूर किया जा सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। सही मात्रा में और सही तरीके से अनार के जूस को डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए, महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

मजबूत बनाए इम्यून सिस्टम- शरीर को फौलाद सा मजबूत बनाने के लिए अनार के जूस को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। अनार के जूस में विटामिन सी समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। रेगुलरली सही मात्रा में और सही तरीके से अनार का जूस पिएं और अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं। कमजोरी दूर कर ऊर्जावान महसूस करने के लिए भी अनार के जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

सेहत के लिए वरदान- अगर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अनार का जूस पीना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा गठिया के दर्द से राहत पाने के लिए भी अनार के जूस को पीने की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं, अनार के जूस में मौजूद तत्व याददाश्त को बढ़ाने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर अनार का जूस आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है।

 

डिस्क्लेमरयह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Search

Archives