देसी घी में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। सही मात्रा में और सही तरीके से देसी घी को डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है। आइए पहले देसी घी के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जान लेते हैं।
बूस्ट करे इम्यूनिटी- क्या आप कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं? अगर हां, तो आपको याद दिला दें कि दादी-नानी के जमाने में रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए घी का सेवन करने के लिए कहा जाता था। देसी घी आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। देसी घी दिमाग पर पॉजिटिव असर डालता है और पार्किंसंस-डिमेंशिया जैसी डिजीज से बचाता है।
कैसे करें सेवन- बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट 1-2 चम्मच गाय का देसी घी लें। आपको इसे गुनगुने या तेज गर्म पानी के साथ लेना चाहिए। अगर आप चाहें, तो चुटकी भर सेंधा नमक भी मिला सकते हैं। कुल मिलाकर विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन के, ओमेगा-3 और 9 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर देसी घी को लिमिट में रहकर कंज्यूम करना, सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।







