Home » दही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद, पर रात में खाने से करें परहेज, जान लीजिए कुछ साइड इफेक्ट्स
स्वास्थ्य

दही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद, पर रात में खाने से करें परहेज, जान लीजिए कुछ साइड इफेक्ट्स

दही स्वास्थ्य के फायदेमंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब आप सही मात्रा में, सही तरीके से और सही समय पर दही का सेवन करेंगे, तभी दही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है? अगर आप रात के समय दही खाएंगे, तो आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। आइए रात में दही खाने के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में जानते हैं।

गट हेल्थ पर बुरा असर- रात के समय दही को कंज्यूम करने से आपकी गट हेल्थ भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। अगर आप अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं की चपेट में नहीं आना चाहते, तो आपको रात में दही खाने से बचना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रात के समय दही खाने से डाइजेशन स्लो हो जाता है जिसके कारण पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

जोड़ों में दर्द की समस्या- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रात के समय दही को अपने डाइट प्लान में शामिल करने के कारण जोड़ों के दर्द की समस्या भी पैदा हो सकती है। दरअसल, आयुर्वेद के मुताबिक रात में दही खाने से कफ दोष बढ़ सकता है और कफ दोष के बढ़ने से न केवल जोड़ों में दर्द बल्कि जोड़ों में जकड़न, सूजन और अकड़न भी महसूस हो सकती है।

Search

Archives