Home » इन फूड्स को डाइट में शामिल कर महिलाएं खुद को लंबे समय तक बनाए रख सकती हैं फिट और जवान
स्वास्थ्य

इन फूड्स को डाइट में शामिल कर महिलाएं खुद को लंबे समय तक बनाए रख सकती हैं फिट और जवान

महिलाएं  घर के काम, ऑफिस और बच्चों के चक्कर में वो अपनी फिटनेस और सेहत को लेकर लापरवाह हो जाती हैं। हालांकि अब समय पहले से बदलने लगा है। महिलाएं खुद को फिट और जवान बनाए रखने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। जिम हो या पार्क आपको हर जगह महिलाएं वर्कआउट करती नजर आ जाएंगी। खाने को लेकर भी महिलाएं काफी सजग रहने लगी हैं। ऐसे में आज हम आपको महिलाओं के लिए बेस्ट सुपरफूड बता रहे हैं। इन फूड्स को खाने से महिलाएं खुद को लंबे समय तक फिट और जवान बनाए रख सकती हैं।

  • बेरीज- हर महिला को बेरीज जरूर खाना चाहिए। बेरीज शानदार सुपरफूड हैं। सीजन के हिसाब से कोई भी बेरी आप खा सकते हैं। अगर सीजन नहीं है तो ड्राई बेरीज डाइट में शामिल कर लें। आप स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लूबेरी और क्रैनबेरी खा सकते हैं। बेरीज फुल ऑफ एंटी-ऑक्सीडेंट्स वाला फूड है। बेरीज खाने से ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को भी कम किया जा सकता है। बेरीज में विटामिन सी और फोलिक एसिड भी पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • दही- गर्मी में गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए दही का सेवन जरूर करें। दही बच्चे, बड़े या फिर महिलाएं सभी को जरूर खानी चाहिए। महिलाओं को अपनी डाइट में रोजाना 1 कटोरी दही शामिल करनी चाहिए। इससे गट हेल्थ में सुधार आता है। पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। दही खाने से अल्सर और वेजाइनल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। दही में कैल्शियम, विटामिन बी12 जैसे पोषकतत्व पाए जाते हैं।
  • टमाटर- महिलाओं के टमामटर शानदार सुपरफूड है। टमाटर हर घर में आसानी से मिल जाता है। आपको रोजाना 1 टमाटर जरूर खाना चाहिए। टमाटर में लाइकोपीन नामक पोषक तत्व पाया जाता है। इसके अलावा टमाटर में कई एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। जो आपकी स्किन को यंग, ग्लोइंग और खूबसूरत बनाते हैं। टमाटर खाने से हार्ट डिजीज का खतरा कम रहता है।
  • एवोकाडो- क्रीमी टेस्टी एवोकाडो भी सुपरफूड है। महिलाओं के लिए एवोकाडो बहुत ही फायदेमंद फल माना जाता है। एवोकाडो में विटामिन, मिनरल, फाइबर और हेल्‍दी फैट्स होते हैं। हर महिला को हफ्ते में 2-3 दिन एवोकाडो जरूर खाना चाहिए। एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फोलिक एसिड होता है। जिससे शरीर में आई सूजन, हार्ट की बीमारी, डायबिटीज, मेटाबॉलिक सिंड्रोम को दूर किया जा सकता है।
  • ऑरेंज जूस और दूध- महिलाओं को रोजाना 1 गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। आप चाहें तो दिन में 1 गिलास संतरे का जूस भी पी सकते हैं। इससे बढ़ती उम्र को कम करने और शरीर में कैल्शियम विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। इससे महिलाओं को होने वाली हड्डियों और जोड़ों की समस्या में राहत मिलेगी।

Search

Archives