Home » स्मोकिंग से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक उपाए
स्वास्थ्य

स्मोकिंग से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक उपाए

सिगरेट पीने से न सिर्फ आपकी हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है बल्कि उसके धुंए से आसपास मौजूद लोगों पर भी असर पड़ता है। हम सभी ये बात अच्छी तरह से जानते हैं कि स्मोकिंग करने से  आपके स्वास्थ्य पर और भी अधिक असर पड़ता है। ऐसे में अगर आप चाह कर भी इसको छोड़ नहीं पा रहे हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आयुर्वेदिक तरीके जिनकी मदद से आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या है वो उपाय साथ ही जानिए इसके सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में।

स्मोकिंग से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक उपाए
आयुर्वेद के मुताबिक, स्मोकिंग की लत से छुटकारा पाने के लिए बस आप अजवाइन के बीजों में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर उसे दो दिन के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद जब भी आपको सिगरेट पीने का मन करें तो इसका सेवन करें। अगर आप ऐसा दो महीने तक करते हैं तो इससे धीरे-धीरे आपकी धूम्रपान की आदत छूट जाएगी।  यदि आपको  स्मोकिंग करने का मन हो रहा है तो ऐसे में धूम्रपान करने की जगह आप बारीक सौंफ और मिश्री की बराबर मात्रा लेकर उसको धीरे-धीरे मुंह में रखकर चबाते रहें। अगर आप ऐसा एक या दो महीने करते हैं तो इससे आप सिगरेट, तंबाकू और गुटका से आसानी से छुटकारा पा लेंगे।  जानिए स्मोकिंग की वजह से होने वाली बीमारियों के बारे में ….लंग्स
सिगरेट पीने की वजह से इसके खतरनाक पदार्थ हमारे लंग्स में चले जाते हैं। जिससे क्रोनिक ब्रोंकाइटिस, इम्फेसिया, लंग कैसर जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है।

हार्ट
स्मोकिंग करने से आपको हृदय रोग हो सकते हैं। इसके सेवन से हार्ट के सिस्टम पर यानी कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम खराब हो जाता है। जिसके चलते आपके नसें बहुत ही सख्त हो जाती है और ब्लड फ्लो होने पर दिक्कत होती है।

ब्लड शुगर 
सिगरेट पीने से आपका इंसुलिन प्रभावित होता है। जिसके चलते आप टाइप 2 के डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं।

गले में कैंसर
सिगरेट के धुएं में फार्मेल्डीहाइड और एक्रोलीन नामक केमिकल मौजूद होते है जिसके कारण गले का इंफेक्शन और कैंसर का कारण बनता है।

Search

Archives