फरीदाबाद। फरीदाबाद में पुलिस ने नकली नोटों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब दो लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि ये पंजाब से नकली नोट लेकर आते हैं और यहां शहर में आपूर्ति करते हैं।
हरियाणा में फरीदाबाद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने छापा मारकर दो युवकों से आईएमटी बुखारपुर मोड पर 1.94 लाख के नकली नोट बरामद किए हैं।
आईएमटी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि दो युवक आईएमटी से बुखारपुर जाने वाली सड़क के मोड पर खड़े हुए हैं। यह पंजाब से नकली नोट लेकर आते हैं और यहां पर आपूर्ति करते हैं। इस सूचना के बारे में उपायुक्त फरीदाबाद को जानकारी दी है।







