हिसार। हरियाणा के हिसार में शुक्रवार एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक टैंकर बाइक के उपर पलट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर कई पुलिस अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद हैं।
ट्रक नंबर जीजे 12बीवाए 0564 एक टैंकर था, जिसमें कोई लिक्विड पदार्थ भरा था। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही क्रेन की सहायता से ट्रक को उठाया गया। मौके पर कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौजूद है। यह हादसा कैसे हुआ। हालांकि, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।







