Home » पिता की हत्या के बाद दहशत में आया बेटा, डरकर पहुंचा अमेरिका, वहां भी बदमाशों ने मार दिया
हरियाणा

पिता की हत्या के बाद दहशत में आया बेटा, डरकर पहुंचा अमेरिका, वहां भी बदमाशों ने मार दिया

तरावड़ी (करनाल)। अमेरिका के कैलिफोर्निया में हरियाणा के करनाल जिले के अंजनथली गांव के सागर नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद सागर का शव संदिग्ध हालत में उसी के ट्रक के सामने मिला है। घटना से पहले का वीडियो भी सामने आया है जिसमें सागर हाईवे पर ट्राला चला रहा था। साल 2018 में सागर के पिता की भी हत्या हो गई थी।

सागर की हत्या के बाद से उनके परिवार में शोक की लहर है। सागर की हत्या के पीछे एक पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मृतक सागर अमेरिका में ट्रक ड्राइवर था। घटना से पहले का वीडियो सामने आया है, जिसमें सागर हाईवे पर ट्राला चला रहा था। वह हाईवे पर एक पार्किंग लाइट जली हुई गाड़ी देखता है। सागर ने गाड़ी के पास ही अपना ट्राला रोका। उसके बाद उसका शव ट्राला के आगे पड़ा मिला।

Search

Archives