Home » धारदार हथियार से हमला कर मंदिर के पुजारी की हत्या, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
हरियाणा

धारदार हथियार से हमला कर मंदिर के पुजारी की हत्या, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

झज्जर। हरियाणा के झज्जर में शुक्रवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। गांव चादौल में 65 वर्षीय पुजारी की हत्या कर दी गई। लोगों को जब इस बात की भनक लगी तो पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हमलावर भाग निकला।

पुजारी की पहचान रेवाड़ी के गांव कान्हड़वास निवासी सुमेर दास के रूप में हुई है। वे बाबा निर्मल दास मंदिर में 2 साल से पुजारी का काम कर रहे थे। सुबह 8 बजे के बाद गांव में यह बात पता चली, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

गले और मुंह पर किया हमला

पुलिस की विभिन्न टीमों ने मौके पर पहुंचते हुए मुआयना किया है। गले और मुंह वाले हिस्से में तेज हथियार से हमला कर हत्या की गई है। मृतक पुजारी मंदिर परिसर में खाट पर मिला हैं। अभी तक लूटपाट आदि की कोई डिटेल सामने नहीं आई है। पुलिस स्थानीय लोगों से गहन पूछताछ कर रही है।

Search

Archives