Home » भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत
हरियाणा

भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत

कुरुक्षेत्र। दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर पिपली-शाहाबाद के बीच खानपुर कोलियां गांव के पास हुआ। भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान बृजभूषण (83), उसकी पत्नी कांता (80) और भारत के रूप में हुई है। वह दिल्ली के नांगलोई के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं बृजभूषण का बेटा तरुण (53) इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Search

Archives