Home » फ्लैट में आग से धूं-धूं कर जला मकान, देखते ही देखते सारा सामान जलकर राख
हरियाणा

फ्लैट में आग से धूं-धूं कर जला मकान, देखते ही देखते सारा सामान जलकर राख

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-77 स्थित बीपीटीपी प्राइड सोसायटी में मंगलवार सुबह एक फ्लैट में आग लग गई। भूतल पर बने फ्लैट में लगी आग ने दूसरे तल और तीसरे तल पर बने फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया। थोड़ी देर में ही आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि भूतल पर बने फ्लैट में सारा सामान जल गया।

इसके ऊपर एडवोकेट मोनिका परिवार सहित रहती हैं। सौरभ ने पत्नी, बेटा-बेटी के संग बद्रीनाथ जाने का प्लान बनाया था। मंगलवार सुबह सभी वहां जाने के लिए घर से निकल गए। फ्लैट में उनकी माता मीरा देवी थी। अचानक फ्लैट के एक कमरे में आग लग गई।

आग का धुंआ तीसरे फ्लोर तक पहुंचा तो वह नीचे आए। मीरा देवी को बाहर निकाला गया। मैनटेनेंस स्टाफ के कर्मचारी आग बुझाने वाले सिलिंडर लेकर दौड़े लेकिन बात नहीं बनी। आग लगते ही सोसायटीवासी बाहर आ गए लेकिन कुछ कर नहीं सके। एक के बाद एक दो दमकल विभाग की गाड़ियां आई और आग पर काबू पाया।

Search

Archives