जींद। हाउसिंग बोर्ड में बंद मार्केट में 12 बेसहारा गोवंशियों पर तेजाब फेंकने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात पर पशु क्रूरता समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल झुलसे हुए गोवंशियों को नंदीशाला में छोड़ा गया है।
अपराही मोहल्ला निवासी गोरक्षक मनोज ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्हें 12 अप्रैल की रात को सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड में कई नंदी और गायों पर तेजाब फेंका गया है, जिससे गोवंशी झुलस गए।
जब वे गोरक्षकों के साथ हाउसिंग बोर्ड पहुंचे तो उन्हें 12 नंदी और गाय झुलसे हुए मिले। जिनका उन्होंने इलाज किया और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 भी मौके पर पहुंची। चार नंदी और कुछ गाय झुलसे मिले। तीन बुरी तरह से झुलसे नंदियों को नंदीशाला में छोड़ा गया। मनोज की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।







