Home » स्कूल बस और ऑटो में भिड़ंत,  5 लोगों की मौत 5 घायल
हरियाणा

स्कूल बस और ऑटो में भिड़ंत,  5 लोगों की मौत 5 घायल

हरियाणा। हरियाणा के पलवल में शुक्रवार को एक स्कूल बस और ऑटो में जोरदार टक्कर हों गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं 5 लोग घायल हो गए हैं। हादसा होशंगाबाद के पास हुआ है। एक परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। मृतक सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ऑटो में 10 लोग सवार थे। इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में प्रमोद (25), मोहरपाल (30) ऑटो चालक, अंजलि (17), चारुल (14), यशिका (7) शामिल हैं, वहीं राजकुमारी, सुमन, दीपिका, महक और मोनिका गंभीर रूप से घायल हैं।

Search

Archives