Home » ट्रैवलर की टक्कर से स्कूल जा रहे 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, ड्राइवर मौके से फरार
हरियाणा

ट्रैवलर की टक्कर से स्कूल जा रहे 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, ड्राइवर मौके से फरार

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेक्टर-3 में एक ट्रेवलर ने चार वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे की मां घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रेवलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह दुर्घटना तब हुई जब मां और बेटा सड़क पार कर रहे थे।

उन्हें सेक्टर-आठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रैवलर को मौके पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है। राजा नाहर सिंह कॉलोनी की गली नंबर-दो में राजेश रहते हैं। उसका चार वर्ष का बेटा मरीन एक निजी अस्पताल की नर्सरी में पढ़ता था। मंगलवार को दोपहर बाद उसकी मां तानिया उसे स्कूल से लेकर घर जा रही थी। सड़क पार करते समय पीछे से एक ट्रैवलर आया और मां-बेटे को टक्कर मार दी।

इस घटना में दोनों मां-बेटा घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोग तुरंत सेक्टर-आठ स्थित सर्वोदय अस्पताल ले गए। लोगों की भीड़ को एकत्रित होता हुआ देखकर ड्राइवर ट्रैवलर को मौके पर छोड़ कर भाग गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे मरीन को मृत घोषित कर दिया। तानिया का उपचार किया जा रहा है। थाना सेक्टर-आठ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Search

Archives