नई दिल्ली। क्रिकेट प्रेमियों को आज बड़ा धक्का लगा है। क्योंकि दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली ने आज टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। विराट कोहली का क्रिकेट का सफर काफी अच्छा रहा। इस सफर में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने उनका काफी साथ दिया। कई मौकों पर उन्होंने अपने पति विराट कोहली का हौसला बढ़ाया। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हमेशा से अपने पति विराट कोहली के साथ बैकबॉन की तरह खड़ी रही हैं।
कोहली के टेस्ट से संन्यास को लेकर अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है और उनके शानदार करियर को शानदार शब्दों में बयां किया है। आइए एक नजर अनुष्का के इस पोस्ट पर डालते हैं-
विराट के टेस्ट संन्यास पर अनुष्का का रिएक्शन- अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली (Virat Kohli) के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उनके कोहली के टेस्ट क्रिकेट सफर की इनसाइड डिटेल्स बताई है और लिखा है- वे रिकॉर्ड और माइलस्टोन के बारे में बात करेंगे। लेकिन मुझे वो आंसू याद आएंगे जो संघर्ष के दिनों में किसी ने नहीं देखे। आपने खेल के इस प्रारूप को अटूट प्यार दिया है। मुझे पता है कि इन सबने आपसे कितना कुछ छीन लिया है, हर टेस्ट सीरीज के बाद आप थोड़े समझदार और विनम्र होकर लौटे।

लंदन रवाना हुए विराट- टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के एलान के कुछ देर बाद विराट कोहली को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। माना जा रहा है कि कोहली अपनी फैमिली के साथ लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि, आईपीएल 2025 के अपकमिंग शेड्यूल के अनाउंसमेंट के बाद वह अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरू के साथ वापस जुड़ जाएंगे।







