अब तक कई भारतीय सेलिब्रिटी विंबलडन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं, जिनमें शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर जैसे सेलिब्रिटीज़ भी शामिल रहे। वहीं हर बार की तरह इस बार भी फिल्मी जगत की हस्तियां भी विंबलडन में अपना जलवा बिखेरती दिखीं।
हाल ही में साउथ सुंदरी श्रीलीला, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्टाइलिश लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया और अब अनन्या पांडे लंदन में हुए इस मशहूर टेनिस टूर्नामेंट में अपने लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं। अनन्या ने राल्फ लॉरेन की शानदार मिडी ड्रेस में विंबलडन में अपनी उपस्थिति से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर अनन्या की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें फैन्स को उनके शानदार कोर्टसाइड स्टाइल को करीब से देखने का मौका मिला है।

राल्फ लॉरेन की क्रिमसन ड्रेस में अनन्या पांडे : अनन्या पांडे ने विंबलडन में अपनी उपस्थिति के लिए राल्फ लॉरेन की डार्क रेड ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रही थीं। अनन्या ने अपने लुक को आइकॉनिक शनेल ट्वीड फ्लैप बैग और ब्राउन फुटवियर के साथ कम्प्लीट किया। स्पोर्ट्स इवेंट के लिए अभिनेत्री ने आरामदायक और प्रैक्टिकल फुटवियर चुनते हुए ब्राउन स्ट्रैपी सैंडल पहनी थी। वहीं ज्वेलरी की बात करें तो अनन्या ने बहुत कम ज्वेलरी पहनी, जिससे उनका पूरा लुक निखरकर सामने आ रहा था। अनन्या के लुक की सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने न्यूट्रल टोन ने पूरे लुक को बैलेंस किया और यह पक्का किया कि आउटफिट बहुत ज्यादा फ़ॉर्मल न लगे और फिर भी स्टाइलिश दिखे।
एक्ट्रेस की जमकर तारीफ : अनन्या पांडे का मेकअप सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट निक्की मेकअप ने किया था, जबकि हेयरस्टाइलिस्ट चैड मैक्सवेल ने उनके बालों को सॉफ्ट, नैचुरल वेव्स में स्टाइल किया। अनन्या के इस लुक की अब सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। कई ने कमेंट करते हुए एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘चंकी जी की बेटी एक बार फिर छा गईं।’ वहीं एक ने लिखा- ‘अनन्या तो बिलकुल लाल परी लग रही हैं, बेहद स्टाइलिश और अट्रैक्टिव।’ एक और लिखता है- ‘ब्यूटीफुल अनन्या, हमेशा की तरह परफेक्ट।’
अनन्या पांडे का वर्क फ्रंट : काम की बात करें तो, अनन्या पांडे को आखिरी बार लक्ष्य लालवानी के साथ ‘चांद मेरा दिल’ में देखा गया था। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से इसे मिले-जुले रिव्यू मिले। इससे पहले वह कार्तिक आर्यन के साथ ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में काम किया था और रिलीज के बाद ये फिल्म भी बॉक्स ऑफ़िस पर संघर्ष करती नजर आई।







