Home » सलमान खान की ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज, ‘छावा’ को दे सकती है टक्कर
मनोरंजन

सलमान खान की ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज, ‘छावा’ को दे सकती है टक्कर

सलमान खान के फैंस का इंतजार फाइनली खत्म होने जा रहा है। मोस्ट अवेटेड मूवी ‘सिकंदर’ आज यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ईद से एक दिन पहले रिलीज हो रही इस मूवी से उम्मीदें लगाई जा रही हैं कि ये साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म कहलाई जा सकती है। वहीं एडवांस बुकिंग में भी मूवी ने काफी अच्छी कमाई की है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘सिकंदर’ ‘छावा’ को टक्कर दे सकती है।

सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। । इस फिल्म में रश्मिका पहली बार सलमान खान के साथ काम कर रही हैं। अब उन्होंने सुपरस्टार के साथ काम करने पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना ने ‘सिकंदर’ को लेकर एक बातचीत के दौरान  फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें भी शेयर कीं। इस दौरान रश्मिका मंदाना ने सलमान खान के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया।

रश्मिका मंदाना ने सलमान खान संग पहली बार काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा – ‘ये एक नया एक्सपीरियंस था। किसी ऐसे शख्स के साथ काम करना, जो क्राफ्ट को बहुत अच्छे से समझते हैं… उनके साथ काम करने के लिए आपको भी अच्छा होना चाहिए। तो सलमान खान के साथ काम करते समय मैं एक्साइटेड भी थी और नर्वस भी थी। लेकिन, उन्होंने मेरे लिए ये काफी आसान भी बना दिया। अगर आप मेरे करियर को देखें तो बॉलीवुड में मैं अभी भी न्यूकमर ही हूं।’

मूवी की एडवांस बुकिंग कितनी?- टाइगर 3 के बाद सलमान खान सिकंदर से सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए आ रहे हैं। इस मूवी को साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार  5500 स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है। मूवी ने एडवांस बुकिंग में ही 17.61 करोड़ का बिजनेस किया है। टोटल शोज की बात करें तो 2D और IMAX 2D पर 20,083 शोज हैं।

सलमान ने की रश्मिका की तारीफ- सलमान खान ने इसी दौरान अपनी सिकंदर को-स्टार यानी रश्मिका मंदाना की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा- ‘मैं बस यही कहना चाहता हूं कि ये जो भी करती है दिल और जान से करती है। दिल लगाकर करती है और पूरी शिद्दत के साथ करती है। इसलिए ये इस मुकाम तक पहुंची है। इनकी सोच जो है पिक्चर सिलेक्शन से लेकर ऑफ सेट, ऑन सेट, बिहेवियर, प्रोफेशनिल्जम बहुत ही तगड़ा और स्ट्रॉन्ग है।’

सिकंदर पर कैसा रहा परिवार का रिएक्शन?- इसी दौरान सलमान खान ने फिल्म पर पिता सलीम खान का रिएक्शन भी साझा किया। उन्होंने कहा कि- ‘मेरे पिता ने भी मेरी सिकंदर देखी है। उन्हें फिल्म अच्छी लगी है। मैं जानता हूं कि मेरे पिता हमेशा से ऑनेस्ट रिएक्शन ही देते रहे हैं। इससे पहले कई बार मेरी कुछ फिल्मों को देखकर उन्होंने यहां तक बोल दिया कि ये बिल्कुल बेकार है, लेकिन सिकंदर उन्हें पसंद आई है। अगर मेरे घरवाले ये फिल्म पसंद नहीं करते तो मैं किसी और को भी नहीं दिखाता। हालांकि, एक ही फिल्म कई लोगों को पसंद आती है और वही फिल्म कई लोगों ने नापसंद भी आ सकती है।’

Search

Archives