Home » War 2 Update: ऋतिक-टाइगर की वॉर में धमाकेदार एंट्री करेंगे Junior NTR, अयान मुखर्जी ने किया स्टारकास्ट का एलान
War 2 Update
मनोरंजन

War 2 Update: ऋतिक-टाइगर की वॉर में धमाकेदार एंट्री करेंगे Junior NTR, अयान मुखर्जी ने किया स्टारकास्ट का एलान

War 2 War 2 Starcast: बॉलीवुड की कई फिल्में इस तरह से बनाई जाती हैं कि आने वाले समय के लिए सस्पेंस रह जाता है। फैंस इनका बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक्शन से भरपूर फिल्म वॉर का भी दूसरा पार्ट देखने को मिलेगा, जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। बता दें कि यशराज फिल्म की स्पाई यूनिवर्स ने कमर कस ली है और थ्रोबैक मूवी देने का मन बना लिया है। जहां पठान की कामयाबी और टाइगर 3 के साथ अब वॉर 2 के पार्ट की अनाउंसमेंट के तहत इसकी स्टार कास्ट का भी एलान कर दिया गया है, आइए जानते हैं ।

War 2 Starcast में Junior NTR

War 2 आपको बता दें कि थ्रिलिंग मूवी वॉर 2 में एक्टर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ साउथ इंडियन एक्टर और RRR फेम जूनियर एनटीआर भी दिखाई देने वाले हैं। बता दें हाल ही में इन्हें मूवी के लिए अप्रोच किया गया था जिसके बाद अब जूनियर एनटीआर को मूवी के लिए साइन कर लिया गया है। अपकमिंग पार्ट में ये ऋतिक रोशन के अपोजिट एक्टिंग करते हुए दिखेंगे। वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर को लेकर भी बड़ी अनाउंसमेंट की गई है।

अयान मुखर्जी करेंगे डायरेक्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए डायरेक्टर को भी बदला गया है। जिसके मुताबिक इसे ब्रह्मास्त्र, ये जवानी है दीवानी और वेकअप सीड जैसी फिल्मों में काम कर चुके डायरेक्टर अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे। हाल ही में उन्होंने ब्रह्मास्त्र मूवी के अपकमिंग पार्ट्स को लेकर पोस्ट किया है जिसके चलते वो इन दिनों खूब चर्चाओं में बने हुए हैं।

जोरदार एक्शन आएगा नजर

आपको बता दें कि साल 2019 में आई फिल्म वॉर रिलीज हुई हाथी जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था, हाल ही में इस साल इन्होंने पठान जैसी 500 करोड़ी फिल्म भी इंडस्ट्री को दी है। वहीं बता दें कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर वॉर ने भी बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इतनी बड़ी अनाउंसमेंट के बाद फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार करने वाले फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

Search

Archives