शुक्रवार, 7 अगस्त को अमेरिका में टिकटॉक यूजर्स ने देखा कि वीडियो से गाना हटा दिया गया है। पोस्ट पर एक मैसेज लिखा था, ‘यह साउंड उपलब्ध नहीं है।’
यूजर्स ने तुरंत कमेंट्स में प्रतिक्रिया दी। एक ने लिखा, ‘टेलर ने ऑडियो हटा दिया, क्वीन!’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘माफ करना, वह क्या था? गाना सुनाई नहीं दे रहा।’ तीसरे ने कहा, ‘उन्होंने इसे हटा दिया, आप लोगों की पोल खोल दी।’
इस खबर के लिखे जाने तक स्विफ्ट ने इसे हटाने के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की थी।
‘टीम ट्रंप’ के टिकटॉक अकाउंट, जिसके 14 मिलियन फॉलोअर्स हैं, ने ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने के बाद से लगातार वीडियो पोस्ट किए हैं।
ये गाना भी हटाया गया
‘अगस्त’ अकेला ऐसा स्विफ्ट का गाना नहीं है, जो ‘टीम ट्रंप’ या व्हाइट हाउस की पोस्ट से गायब हुआ है। ‘वैरायटी’ के अनुसार, ‘टीम ट्रंप’ का एक वीडियो जिसमें उनका 2025 का हिट गाना ‘फादर फिगर’ था, जिसे उस साल नवंबर में पोस्ट किया गया था। वह भी अब उपलब्ध नहीं है। व्हाइट हाउस का एक टिकटॉक वीडियो जिसमें ‘द फेट ऑफ ओफेलिया’ गाना था, वह भी गायब हो गया है।







