Home » सिंघम अगेन में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ, रोहित शेट्टी ने जारी किया अभिनेता का पहला लुक
मनोरंजन

सिंघम अगेन में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ, रोहित शेट्टी ने जारी किया अभिनेता का पहला लुक

मुंबई। रोहित शेट्टी का पुलिस जगत टाइगर श्रॉफ के शामिल होने से बड़ा होने जा रहा है जिसमें अभिनेता फिल्म निर्माता की आगामी फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे। हीरोपंथी , बागी और वॉर जैसी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाने वाले श्रॉफ ‘सिंघम अगेन’ में एसीपी सत्या की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में है।

शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, विशेष कार्य बल अधिकारी एसीपी सत्या से मिलिए, ये सच की तरह अमर हैं। दल में स्वागत है… टाइगर। शेट्टी के इस पोस्ट पर श्रॉफ ने भी जवाब दिया, वहीं अजय देवगन ने भी टाइगर का फिल्म में स्वागत किया है। सिंघम अगेन देवगन अभिनीत सिंघम श्रृंखला की तीसरी फिल्म है जिसकी शुरुआत पहली फिल्म सिंघम से वर्ष 2011 में हुई थी और उसके बाद सिंघम रिटर्न्स आई।

Search

Archives