साउथ की मशहूर एक्ट्रेस पार्वती नायर ने शादी रचा ली है। करोड़पति बिजनेसमैन के संग पार्वती ने सात फेरे ले लिए है। अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पार्वती नायर ने अपने मंगेतर के साथ सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने अपने फैंस को गुड न्यूज दी है। तस्वीरें सामने आते ही फैंस न्यूली वेड कपल को शुभकामनाएं और बधाईयां दे रहे हैं।

पार्वती नायर ने बिजनेसमैन आश्रित अशोक से शादी रचाई है। इस न्यूली वेड कपल की क्यूट-क्यूट तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में दुल्हन बनी पार्वती नायर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस लुक में एक्ट्रेस गोल्डन कांजीवरम साड़ी पहने नजर आ रही है। इस लुक से फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।
ब्राइडल लुक में पार्वती काफी अच्छी लग रही हैं। इस लुक के साथ पार्वती ने गले में कमल के फूलों की माला पहनी हुई है। इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे है और कमेंट्स कर रहे है। इस क्यूट कपल ने तमिल रीति-रिवाज से शादी की है। कपल की क्यूट तस्वीरें फैंस के दिलों में बस गई हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस पार्वती ने अपनी शादी की कई सारी रस्मों की झलक फैंस को दिखाई है।







