Home » 10ः29 की आखिरी दस्तक के हर एपिसोड में दिखेगा मेरे किरदार का रहस्यमय अवतार : आयुषी भावे
मनोरंजन

10ः29 की आखिरी दस्तक के हर एपिसोड में दिखेगा मेरे किरदार का रहस्यमय अवतार : आयुषी भावे

अपकमिंग सुपरनैचुरल थ्रिलर 10ः29 की आखिरी दस्तक में बिंदू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस आयुषी भावे ने बताया कि दर्शकों को हर एपिसोड के साथ उनके किरदार में नई परतें देखने को मिलेंगी। किरदार के बारे में बोलते हुए आयुषी ने उत्साह व्यक्त किया और कहा, शो बहुत दिलचस्प है। मेरा किरदार मेरे पहले निभाए गए किरदारों से बेहद अलग है। बिंदू के रूप में मेरा किरदार काफी दिलचस्प है, वह जिंदादिल और दूसरों से हटकर है। दर्शकों को हर एपिसोड के साथ मेरे रहस्यमय किरदार की नई परतें देखने को मिलेंगी। उन्होंने कहा, यह बहुत दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि किरदार शो की कहानी का मुख्य केंद्र है, जो रहस्य और जटिलता से भरा हुआ है। यह शो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। यह जल्द ही स्टार भारत पर प्रसारित होगा।

Search

Archives