आमिर खान और गौरी स्प्रैट आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे के हो गए हैं। आज 5 जुलाई को दोनों ने घर पर रजिस्टर मैरिज की है। शादी समारोह में कम ही लोग शामिल हुए हैं। शादी की तैयारियां कई दिनों से की जा रही थीं। दोनों की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है।
आमिर खान की तीसरी शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। इसमें आमिर और गौरी जमीन पर बैठकर रजिस्टर्ड मैरिज करते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच में आमिर की तीसरी पत्नी गौरी का बेटा भी मौजूद है। वहीं आमिर की बाईं तरफ उनका बेटा आजाद नजर आ रहा है। आजाद के पीछे मां जीनत बैठी हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं।
शादी में शामिल हुए मेहमान : मिस्टर परफेक्शनिस्ट की शादी में उनके दोस्त इरफान पठान, मुकेश अंबानी, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक राज ठाकरे, बेटी आयरा खान, बेटे जुनैद खान और परिवार के लोगों समेत लगभग 150 लोग शामिल हुए हैं। आमिर के घर पर जब मेहमान पहुंच रहे थे, तब बारिश हो रही थी।
कौन हैं गौरी स्प्रैट? : गौरी स्प्रैट प्रोफेशनल हेयर ड्रेसर हैं। वह तलाकशुदा हैं। उनकी पिछली शादी से एक आठ साल का बेटा है। आमिर खान ने 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट से अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। आमिर के मुताबिक वह गौरी स्प्रैट को 25 वर्षों से जानते हैं।

किरण राव हैं आमिर की दूसरी पत्नी : आमिर खान की दूसरी शादी किरण राव से हुई थी। दोनों फिल्म ‘लगान’ के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं थीं। किरण राव ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर 28 दिसंबर 2005 को आमिर खान से शादी की थी। साल 2011 में कपल ने अपने बेटे आजाद खान का स्वागत किया था। साल 2021 में दोनों ने तलाक लिया। अब दोनों साथ मिलकर बेटे की परवरिश करते हैं।







