Home » चार दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म ‘सैयारा’, सोमवार को इतने करोड़ का कलेक्शन
मनोरंजन

चार दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म ‘सैयारा’, सोमवार को इतने करोड़ का कलेक्शन

फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज के तीसरे ही दिन ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल कर चुकी है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है। दोनों नए सितारों ने दर्शकों पर क्या ही जादू किया है कि फिल्म रिलीज के चौथे दिन 100 करोड़ी बन चुकी है। फिल्म ने आज पहले सोमवार को जोरदार कमाई की है।

फिल्म ‘सैयारा’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ रुपये कमाकर बोहनी की। दूसरे दिन शनिवार को कलेक्शन 26 करोड़ रुपये रहा। फिर कल तीसरे दिन पहले रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर चांदी काटी। फिल्म ने कल 35.75 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। अब फर्स्ट मंडे टेस्ट में भी यह फिल्म टॉपर बन गई है।

100 करोड़ी क्लब में हुई एंट्री- पहले सोमवार को फिल्म ‘सैयारा’ ने  13.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 97.04 करोड़ रुपये हो गया है। वीकडे में भी ‘सैयारा’ ने डबल डिजिट में कमाई की है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म के धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर  यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। YRF के मुताबिक इस फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन 101.25 करोड़ रुपये है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह कमाई 119 करोड़ रुपये हो गई है।

Search

Archives