Home » जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म की धमाकेदार पोस्टर रिलीज, जानें फिल्म कब होगी रिलीज?
मनोरंजन

जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म की धमाकेदार पोस्टर रिलीज, जानें फिल्म कब होगी रिलीज?

साउथ फिल्म ‘आरआरआर’ और बॉलीवुड फिल्म ‘वॉर 2’ में अपने एक्शन से जूनियर एनटीआर ने सबको अपना कायल बना दिया था। आगे भी उनका एक्शन अंदाज फैंस को देखने को मिलेगा। वह अपनी नई एक्शन फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। मंगलवार को मेकर्स ने जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म का पोस्टर साझा किया है। साथ ही बताया है कि यह फिल्म कब रिलीज होगी?

 जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म के पोस्टर में उनका इंटेंस लुक नजर आ रहा है। पोस्टर पर लिखा फिल्म के नाम की जगह पर ‘एनटीआरनील’ लिखा है। साथ ही इसकी पहली झलक या टीजर दर्शकों को 20 मई को देखने को मिलेगा। यह दिन मेकर्स ने इसलिए चुना है क्योंकि इस दिन जूनियर एनटीआर का जन्मदिन होता है।

कब रिलीज होगी जूनियर एनटीआर की फिल्म? :  जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू होगी। यह फिल्म अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगी। मेकर्स ने पोस्टर पर ही 11 जून 2027 की तारीख दी है, यह फिल्म इस दिन रिलीज हो सकती है।

फिल्म की कहानी को लेकर भी दिया हिंट :  फिल्म के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर जूनियर एनटीआर ने भी साझा किया है। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘उसका राज, उसकी धरती।’ इस एक लाइन से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह फिल्म में कोई दमदार किरदार करेंगे। साथ ही इस फिल्म में एक्शन की डबल डोज भी दर्शकों को मिल सकती है। 

Search

Archives