Home » तीसरी बार दूल्हा बनेंगे सुपरस्टार आमिर खान, 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी संग करेंगे शादी
मनोरंजन

तीसरी बार दूल्हा बनेंगे सुपरस्टार आमिर खान, 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी संग करेंगे शादी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट अपने रिश्ते को नया नाम देने की तैयारी कर रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी रचाने वाले हैं। इस बात से सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल मच गई है और वह आमिर के इस फैसले से वह बेहद खुश भी हैं। अपनी शादी की पु्ष्टि खुद आमिर ने की है कि वह 5 जुलाई को शादी करने वाले हैं।

क्या नजर आएंगे बॉलीवुड के बड़े सितारे?  :  शादी की खबरों के साथ ही मेहमानों की सूची को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। चर्चा है कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारे इस खास मौके का हिस्सा बन सकते हैं। खासकर आमिर के करीबी दोस्तों के नाम सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। फैंस इस बात को लेकर भी उत्साहित हैं कि अगर यह समारोह होता है तो बॉलीवुड के कई दिग्गज एक ही मंच पर दिखाई दे सकते हैं।

दिल से तो मैं पहले ही शादी कर चुका हूं’ :  आमिर खान पहले भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह और गौरी एक-दूसरे के प्रति बेहद गंभीर हैं। उनके दिल में वह पहले से ही गौरी को अपना जीवनसाथी मानते हैं। आमिर के इस बयान के बाद से ही उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

दो बार शादी कर चुके हैं आमिर खान :  बता दें कि इससे पहले आमिर की शादी रीना दत्ता और बाद में किरण राव से हुई थी। दोनों रिश्तों के खत्म होने के बावजूद आमिर अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं। वहीं, गौरी स्प्रैट भी एक बच्चे की मां हैं और लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रहकर अपना जीवन जीती रही हैं।

फिलहाल, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर तमाम चर्चाएं जारी हैं, लेकिन फैंस और बॉलीवुड जगत को अब भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। जब तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं होती, तब तक यह खबर चर्चा और अटकलों का विषय बनी रहेगी। इतना तय है कि अगर यह शादी होती है, तो यह साल की सबसे चर्चित बॉलीवुड शादियों में से एक होगी।

Search

Archives