Home » राम चरण की ‘पेड्डी’ पहले दिन कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? क्या वर्ल्डवाइड इतने करोड़ की कमाई कर पाएगी फिल्म?
मनोरंजन

राम चरण की ‘पेड्डी’ पहले दिन कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? क्या वर्ल्डवाइड इतने करोड़ की कमाई कर पाएगी फिल्म?

राम चरण और जाह्नवी कपूर बॉक्स ऑफिस धमाके के लिए पूरी तरह अब तैयार हैं। दोनों की फिल्म ‘पेड्डी’ 4  जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म एक एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो दर्शकों के बीच काफी उत्साह जगा रही है। फिल्म की चर्चा बीते दिन हुए प्री-रिलीज इवेंट के बाद से काफी ज्यादा हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग जारी है और फिल्म तेजी से कमाई करती दिख रही है।

रिलीज से पहले ही फिल्म ने अच्छी खासी रफ्तार पकड़ ली है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की ओपनिंग डबल डिजिट में होना तय माना जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि पहले दिन की कमाई पर राम चरण के स्टारडम का जादू दिखेगा, लेकिन आगे की दिशा फिल्म का इंपैक्ट ही तय करेगा।

फिल्म की कास्ट :  फिल्म का निर्देशन बुची बाबू ने किया है। इसमें राम चरण के अलावा जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंद शर्मा अहम रोल निभा रहे हैं। जाह्नवी कपूर की ये दूसरी तेलुगु भाषी फिल्म है। वो इससे पहले जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर चुकी हैं। फिल्म का नाम ‘देवरा पार्ट 1’ है। इसके दूसरे भाग में भी वो नजर आएंगी। बात करें, राम चरण के किरदार की तो वो एक खिलाड़ी के रोल में नजर आ रहे हैं जो कई खेल में माहिर है। फिल्म के लिए उन्होंने कमाल का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। इसके अलावा उन्होंने डिक्शन पर भी काफी काम किया है।

फिल्म का प्लॉट :  ‘पेड्डी’ एक ग्रामीण परिवेश में रची गई कहानी है, 1980 के दशक में कहानी सेट है। राम चरण एक ऐसे लड़के के रोल में हैं जो क्रिकेट और कुश्ती दोनों में माहिर है। वो अपने खेल के जरिए ही लोगों को एकजुट करता है और अपने गांव का रक्षक बनता है। वो कुछ विरोधियों के खिलाफ कैसे खड़ा होगा और डट कर सामना करेगा ये कहानी में देखने को मिलने वाला है। फिल्म की कमाई कितनी होगी, ये तो कल के आंकड़े सामने आने के बाद ही साफ होगा।

Search

Archives