Shahrukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में फिल्म जवान (2023) के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। यह उनके 33 साल लंबे करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है और इसीलिए यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है। अब तक शाहरुख ने अनगिनत हिट फिल्में दी हैं और देश-विदेश में कई बड़े पुरस्कार जीते हैं, लेकिन राष्ट्रीय पुरस्कार पहली बार उनके नाम हुआ है। उनके फैंस भी इस ऐतिहासिक पल को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद ‘किंग खान’ को यह सम्मान मिला है।
अदाकारी के लिए सराहे गए- हालांकि शाहरुख पहले भी कई बार अपनी शानदार अदाकारी के लिए सराहे गए हैं और फिल्मफेयर जैसे बड़े अवॉर्ड्स कई बार जीत चुके हैं। मगर यह नेशनल अवॉर्ड उनके करियर की उपलब्धियों को एक नए मुकाम पर ले जाता है। इससे पहले उन्हें पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका है और दुनियाभर में उनकी फैंस फॉलोइंग ने उन्हें सुपरस्टार बनाया है, लेकिन राष्ट्रपति भवन में मिला यह सम्मान उनकी मेहनत, जुनून और लगातार दर्शकों से जुड़े रहने का सबसे बड़ा सबूत है।
आने वाली फिल्म- उनकी आने वाली फिल्म की बात करें तो शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग दीपिका पादुकोण के साथ शुरू की है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह बना हुआ है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। ऐसा पहली बार होगा कि फिल्म में शाहरुख अपनी बेटी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। बीते दिनों शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू सीरीज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है।
विनर्स की लिस्ट पर डालें एक नजर
- बेस्ट एक्टर: शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
- बेस्ट एक्ट्रेस: रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
- बेस्ट हिंदी फिल्म: कटहल
- बेस्ट फीचर फिल्म: 12वीं फेल
- बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: शिल्पा राव (जवान का चलेया सॉन्ग)
- बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: पीवीएनएस रोहित (बेबी, तेलुगु)
- बेस्ट कोरियोग्राफी: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
- बेस्ट कन्नड़ फिल्म: द रे ऑफ होप
- बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: द केरल स्टोरी
- स्पेशल मेंशन: एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर) एम आर राजाकृष्णन
- बेस्ट मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइनर: सैम बहादुर
- बेस्ट डायरेक्टर: द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)
- बेस्ट साउंड डिजाइन: एनिमल (हिंदी)
- बेस्ट तेलुगु फिल्म: भगवंत केसरी
- बेस्ट लोकप्रिय फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- बेस्ट तमिल फीचर फिल्म: पार्किंग
- बेस्ट गुजराती फिल्म: वश







