Home » थामा का ट्रेलर देख क्या बोली पब्लिक? रश्मिका-आयुष्मान की फिल्म लगी फायर, कोई बोला…
मनोरंजन

थामा का ट्रेलर देख क्या बोली पब्लिक? रश्मिका-आयुष्मान की फिल्म लगी फायर, कोई बोला…

थामा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये ’स्त्री’, ’स्त्री 2’, ’मुंज्या’ और ’भेड़िया’ के बाद इस यूनिवर्स की पांचवी मूवी है। फिल्म में हॉरर भी है और कॉमेडी भी। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना को रोमांस है तो परेश रावल की कॉमेडी भी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी डराने के लिए तैयार हैं।

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म ’थामा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मेकर्स ने 2 दिन पहले ही अनाउंस कर दिया था कि 26 सितंबर को ’स्त्री’ कुछ बड़ा करने वाली है, अब दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए मैडॉक फिल्म्स ने ट्रेलर रिलीज कर लिया है। ’थामा’ का ट्रेलर काफी प्रोमिसिंग है, जिसमें एक्शन, कॉमेडी, और रोमांस भर-भर कर डाला गया है। ट्रेलर पर दर्शकों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। किसी ने कहा कि उन्हें निराशा हुई है तो कोई इसे फायर बता रहा है।

ट्रेलर की शुरुआत ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आयुष्मान खुराना की जुगलबंदी के साथ होती है। उनके डायलॉग डबल मीनिंग हैं और वे दोनों डरे हुए हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे आयुष्मान खुराना इंसान से वैम्पायर बन जाते हैं और उनके पास कई सुपरनैचुरल पावर भी आ जाती हैं। ट्रेलर में रश्मिका मंदाना को भी एक्शन करते देखा गया है और दोनों का रोमांस भी दिखाया गया है।

Search

Archives