Home » मैचिंग ड्रेस में नजर आईं सास-बहू, फैंस ने भी दीपिका की वायरल वीडियो पर किया रिएक्ट
मनोरंजन

मैचिंग ड्रेस में नजर आईं सास-बहू, फैंस ने भी दीपिका की वायरल वीडियो पर किया रिएक्ट

दीपिका पादुकोण बहुत कम ही पब्लिक प्लेस पर अपनी सास के साथ नजर आती हैं। हाल ही में दीपिका को एयरपोर्ट पर अपनी सास और ननद के साथ देखा गया। इस मौके पर एक्ट्रेस की अपनी सास के साथ कमाल की बॉन्डिंग दिखी। फैंस ने भी दीपिका की वायरल वीडियो पर रिएक्ट किया है।

मैचिंग ड्रेस में आईं नजर – वायरल वीडियो में पहले एयरपोर्ट पर दीपिका अपनी गाड़ी से पहुंची। वह ब्लू ओवरसाइज शर्ट और जींस में दिखीं। थोड़ी देर बाद दीपिका की सास और ननद भी एयरपोर्ट पर आईं। दीपिका की सास को भी ब्लू कलर की शर्ट और जींस में ही देखा गया। देखकर ऐसा लगा कि सास-बहू ने मैचिंग ड्रेसिंग प्लान करके पहनी है। इस बात को दीपिका के फैंस ने भी सराहा है।

दीपिका के बारे में सास की राय – दीपिका पादुकोण के कई में कुछ इंटरव्यू में सास अंजू भवनानी ने हमेशा ही पॉजिटिव रिएक्शन दिया है। कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में दीपिका की सास ने कहा, ‘वह एक कमाल की बहू हैं, बहुत प्यारी हैं और जमीन से जुड़ी हुई इंसान हैं।’ फैमिली गेट-टूगेदर में भी दीपिका और सास की बॉन्डिंग साफ नजर आती है।

दीपिका का करियर फ्रंट – दीपिका पादुकोण के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एटली के निर्देशन में एक फिल्म ‘AA22xA6’ कर रही हैं। इसमें लीड हीरो के रोल में अल्लू अर्जुन हैं। हाल ही में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ दीपिका पादुकोण का विवाद भी चर्चा में रहा। एक्ट्रेस ने डायरेक्टर की फिल्म ‘स्पिरिट’ में काम करने के लिए आठ घंटे की शिफ्ट की डिमांड रखी।

दरअसल, दीपिका काम के साथ अपनी बेटी की परवरिश में भी समय देना चाहती थी। आगे चलकर संदीप ने दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया और उनकी जगह तृप्ति डिमरी को ले लिया। इसके बाद बॉलीवुड में वर्किंग मदर और एक्ट्रेसेस के आठ घंटे काम करने को लेकर एक बहस छिड़ गई। दीपिका पादुकोण को इस मुद्दे पर कई लोगाें को साथ मिला।

Search