अहमदाबाद प्लेन क्रैश के हादसे को लेकर रवीना ने एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दुख जताया और साथ ही नई शुरुआत को लेकर उड़ान भरी।
रवीना ने इंस्टाग्राम पर फ्लाइट से अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। रवीना की ये सभी तस्वीरें प्लेन के अंदर से खिंचीं गई हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में नई शुरुआत के बारे में जिक्र करते हुए लिखा, ‘नई शुरुआत… सभी बाधाओं के बावजूद फिर से उठना और उड़ान भरना… सब कुछ फिर से शुरू करना, अधिक शक्ति की ओर नया संकल्प। माहौल गंभीर था और चालक दल के सदस्यों की मुस्कान दुख से रंगी हुई थी। मौन यात्री और चालक दल के सदस्य मौन संवेदना और सूक्ष्म आत्मविश्वास के साथ जुड़े हुए थे।’







