Home » राधिका सरथकुमार की फिल्म ‘थाई किझावी’ ने मचाया धमाल, दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ रूपए
मनोरंजन

राधिका सरथकुमार की फिल्म ‘थाई किझावी’ ने मचाया धमाल, दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ रूपए

आजकल फिल्में रिलीज होने से पहले ही बड़े-बड़े प्रमोशन और स्टारकास्ट के सहारे चर्चा में आ जाती हैं, लेकिन यह एक ऐसी तमिल फिल्म है, जिसने बिना ज्यादा शोर-शराबे के ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है।  63 साल की उम्र में राधिका सरथकुमार ने अपने अभिनय से कमाल कर दिखाया है। उनकी तमिल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘थाई किझावी’ ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म बिना किसी पुरुष कलाकार के सफल हुई है।

यह सफलता इसलिए खास है क्योंकि तमिल सिनेमा को इस साल कोई बड़ी हिट फिल्म की जरूरत थी और यह फिल्म बिना किसी बड़े हीरो के आई है। Sacnilk के अनुसार, इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

थाई किझवी’ का अब तक का कलेक्शन :  पहले दिन भारत में ‘थाई किझवी’ ने 2.65 करोड़ रुपये कमाए। वीकेंड में कमाई बहुत बढ़ी और शनिवार को 5 करोड़ और रविवार को 6.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई। बाकी दिनों में भी रोज 1.7 करोड़ से ज्यादा कमाई होती रही। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा। वहीं इस फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

क्या है ‘थाई किझवी’ की कहानी? :  फिल्म ‘थाई किझवी’ की कहानी गांव में रहने वाली एक 70 साल की अमीर औरत पावुनुथायी (राधिका सरथकुमार) के इर्द-गिर्द है। उनके तीन बेटे उनकी संपत्ति के लिए लड़ते हैं, जबकि वो बिस्तर पर लेटी रहती हैं। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। खास बात यह है कि फिल्म में कोई बड़ा पुरुष स्टार नहीं है, फिर भी इतनी कमाई हुई। यह फिल्म शिवकुमार मुरुगेसन ने निर्देशित की है। इसे सुधन सुंदरम और अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने बनाया है। इस फिल्म में राधिका के अलावा सिंगम पुली, अरुल डॉस, बाला सरवनन, मुनीशकांत जैसे कलाकार हैं। 

फिल्म को लेकर राधिका की राय :  राधिका सरथकुमार ने कहा कि अगर टिकट महंगे (1000-1500 रुपये) होते, जैसा बड़े हीरो वाली फिल्मों में होता है, तो यह फिल्म आसानी से 100 करोड़ कमा सकती थी। लेकिन यहां टिकट सिर्फ 150 रुपये के आसपास थे, इसलिए जनता पर कोई बोझ नहीं पड़ा। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से बहुत प्यार मिला है।

Search

Archives