Priyanka chopra daughter: बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा अपनी स्टाइल पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं जिसके चलते उनके फैंस पीसी पर प्यार लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ते। पिछले दिनों से एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती को लेकर खूब खबरों में छाई हुई हैं और अब हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी की पहली तस्वीर फैंस सहित सभी के साथ शेयर की है जिसपर जमकर रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। देखिए
प्रियंका ने शेयर की बेटी मालती की फोटो
दरअसल पिछले काफी समय से प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी का चेहरा मीडिया के सामने लाने से बच रहीं थीं मगर अब उन्होंने अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस को एक बड़ा गिफ्ट दिया है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर की जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में “days like this” लिखते हुए बेटी के साथ बिताए जाने वाले अपने लम्हों को शेयर किया है। इन फोटो में नन्ही मालती ने व्हाइट कलर का हैरबैंड लगाया हुआ है और वो बेहद क्यूट लग रही है। बता दें मालती का जन्म सेरोगेसी से हुआ है और इन तस्वीरों को पसंद करते हुए फैंस इनपर जमकर प्यार बरसा रहें हैं।
Priyanka chopra daughter
वायरल हुईं फोटोज
आपको बता दें कि पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस के साथ बेटी की फोटो शेयर की थी लेकिन फोटो में उन्होंने बेटी के चेहरे पर एक सफेद दिल का इमोजी लगाया हुआ था। मगर अब उन्होंने बेटी की पूरी तस्वीर शेयर की है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है इसके चलते देखते ही देखते तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। बता दें कि मालती की फोटो शेयर करने के बाद से अब तक फोटो पर 24.5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं साथ ही लाइक्स और कमेंट्स का यह सिलसिला लगातार जारी है।
पिता निक ने लुटाया प्यार
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में दो तस्वीरें मालती के साथ शेयर की है हालांकि इससे पहले भी वह पिता निक जोनस के साथ बिटिया की फोटो शेयर कर चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने बेटी की फोटो शेयर की थी जिसमें प्रियंका बेटी को गोद में लिए नजर आ रही है और निक जोनस के साथ पूजा कर रही हैं इस फोटो में निक का ध्यान बेटी पर ही है और वो काफी संभाल कर पूजा कर रहे हैं।
बता दें निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की फोटोज हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर आते ही वायरल भी हो जाती हैं कुछ दिनों पहले इस कपल ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी जिसे खूब पसंद किया गया था।







