बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘परम सुंदरी’ को थिएटर में एक हफ्ता हो चुका है। वहीं ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ ने थिएटर में 22 दिन पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा एक एनिमेटिड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ तो 42वें दिन में आकर भी अच्छी कमाई कर रही है। जानिए, गुरुवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
गुरुवार को कितना रहा ‘परम सुंदरी’ की कमाई – जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने गुरुवार यानी 7वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन अब तक 39.85 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में केरल की खूबसूरत लोकेशन पर एक पंजाबी लड़के और साउथ इंडियन लड़की की लव स्टोरी दिखाई गई है।
‘कुली’ का कलेक्शन – रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कुली’ ने भी गुरुवार यानी 22वें दिन में आकर 1.40 कराेड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 284 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म इसी महीने ओटीटी पर भी रिलीज होगी।
ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ हुई पस्त – ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ तो ‘कुली’ के मुकाबले बहुत कम कलेक्शन कर रही है। 22वें दिन यानी गुरुवार को इस फिल्म ने महज 35 लाख रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 236.20 करोड़ रुपये रहा है।
‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई जारी –एनिमेटिड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ को तो थिएटर में 42वां दिन है। यह फिल्म अब भी अच्छी कमाई कर रही है। गुरुवार को इसने 75 लाख रुपये कमाए हैं। 4 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 246.40 करोड़ रुपये कमा चुकी है।