Deepika in Oscar 2026: ऑस्कर में कई सितारों ने शिरकत की। जहां से ली गई फोटोज से उनके फैंस को उनके लुक का पता चला। मगर दीपिका की वायरल फोटोज और टिमोथी के वीडियो ने सवाल खड़े कर दिए।
ऑस्कर की 98वीं अवॉर्ड सेरेमनी संपन्न हो चुकी है। जहां से फैंस के फेवरेट स्टार्स के फोटोज भी फैंस तक पहुंच चुके हैं। मगर कुछ ऐसे फैंस भी हैं जिनके सेलिब्रिटी ऑस्कर नहीं पहुंचे तो उन्होंने AI की मदद से उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दिया।
दीपिका का रेड कार्पेट और वैनिटी पार्टी लुक : दीपिका के फैंस को उनके हर अपियरेंस को काफी फॉलो करते हैं। कोई अवॉर्ड शो हो या फिर फंक्सन वो हमेशा उनके लुक को देखने के लिए बेकरार रहते हैं। दीपिका का एक फोटो वायरल हुआ है, जिसमें वह ऑस्कर के रेड कार्पेट पर खड़ी दिखाई दे रही हैं। एक फोटो में वो सफेद रंग का गाउन पहने हुए हैं। वहीं दूसरे में वो रेड ऑफ शोल्टर गाउन में खड़ी हुई हैं। मगर दीपिका ऑस्कर अवॉर्ड में नहीं पहुंची थी। इसीलिए यह फोटोज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाए गए हैं।
ऑस्कर 2026 में भारत की केवल दो शख्सियत को शिरकत करते देखा गया। इनमें प्रियंका चोपड़ा और ईशा अंबानी का नाम शामिल है। जहां प्रियंका पति निक जोनस संग दिखीं तो ईशा भी पति आनंद पीरामल के साथ पहुंची थीं।
Deepika Padukone looks absolutely stunning at #Oscar 2026 red carpet.#oscar2026 pic.twitter.com/mfhDOU6OYC
— 🙃 (@uffyehgehraiyaa) March 15, 2026







