बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक प्रोग्राम में हिस्सा लिया और योग की अहमियत के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि योग न सिर्फ जिस्म के लिए बल्कि दिमागी सेहत के लिए भी अच्छा है। उन्होंने योग दिवस मनाकर गर्व महसूस किया।
मीडिया से बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा ‘मैं सबके साथ इस दिन जश्न मनाकर अपने आपको भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मेरे हिसाब से दिमागी और जिस्मानी दोनों तरह की सेहत बहुत जरूरी है। भारत को इस दिन को गर्व के साथ मनाना चाहिए। यह भारत से पूरी दुनिया में फैला है। मुझे एक भारतीय होने पर गर्व है। मुझे गर्व है कि मैं इस मुहिम का हिस्सा हूं।’
योग करने की नहीं है कोई उम्र- अर्जुन कपूर ने माना कि योग सबके लिए बहुत जरूरी है। कोई भी किसी भी बैकग्राउंड से आता हो वह योग कर सकता है। उन्होंने कहा ‘योग करने की कोई उम्र नहीं है। आप इसे किसी भी उम्र में शुरू कर सकते हैं। मुझे लगता है कि यह जिस्मानी और दिमागी दोनों सेहत का मिश्रण है। यह कई तरह से आपको फायदा करता है चाहे वह आपका जिस्म हो या आपका दिमाग हो।’







