Home » लाल लहंगे में माही ने चलाया जादू, मेहरी के नखरा’ ने यूट्यूब पर पार किया 40 मिलियन व्यूज
मनोरंजन

लाल लहंगे में माही ने चलाया जादू, मेहरी के नखरा’ ने यूट्यूब पर पार किया 40 मिलियन व्यूज

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘मेहरी के नखरा’ पर ताबड़तोड़ व्यूज आ रहे हैं। गाने ने अब तक 40 मिलियन (4 करोड़) व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। ये सॉन्ग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। म्यूजिक वीडियो में माही की परफॉर्मेंस जबरदस्त है। चलिए आपको सॉन्ग के बारे में बताते हैं।

‘मेहरी के नखरा’ का जबरदस्त वीडियो

वीडियो के ‘मेहरी के नखरा’ में माही श्रीवास्तव का देसी अवतार और जबरदस्त डांस मूव्स सबका ध्यान खींचते हैं। सिल्वर वर्क वाले लाल लहंगा-ब्लाउज में माही बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आलीशान बंगले के बैकड्रॉप में अपने सहेलियों के साथ थिरकती माही ने फैंस का दिल जीत लिया। गाने में वह अपने पति पर रौब दिखाती नजर आती हैं और कहती हैंः “पार्लर में बाल कटवावे के पड़ी, मेकअप सेकप करवावे के पड़ी, डालिके सेनुरवा ले अइला बलमुआ, त मेहरी के नखरा उठावे के पड़ी।

माही श्रीवास्तव ने कही ये बात

माही श्रीवास्तव ने इस सफलता पर कहा, “40 मिलियन क्लब में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। उम्मीद है जल्द ही यह गाना 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा भी पार कर लेगा.” सिंगर गोल्डी यादव ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है और दर्शकों का प्यार इस बात का सबूत है कि उनका काम सराहा जा रहा है।

Search

Archives