Home » Shahrukh Khan को कोर्ट ने दी बड़ी राहत, किंग खान की अपकमिंग मूवी ‘जवान’ को लेकर दिया ये बड़ा आदेश
Jawan Leaked Clips
मनोरंजन

Shahrukh Khan को कोर्ट ने दी बड़ी राहत, किंग खान की अपकमिंग मूवी ‘जवान’ को लेकर दिया ये बड़ा आदेश

Jawan Leaked ClipsJawan Leaked Clips: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख (Shahrukh Khan) इन दिनों ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान की सक्सेस के बाद से लगातार लाइम लाइट में बने हुए हैं। इन दिनों एक्टर आईपीएल में अपनी टीम का भी कॉन्फिडेंस बढ़ा रहे हैं। इस बीच एक्टर की अपकमिंग फिल्म को लेकर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी है। बता दें कि ये मामला किंग खान की अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर है जहां फिल्म के कुछ जरूरी सीन के वायरल हो जाने के बाद एक्टर ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

Jawan Leaked Clips

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

अदालत ने दिया किंग खान के हक में फैसला

Jawan Leaked Clipsदरअसल एक्टर शाहरुख इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। इसी बीच फिल्म से जुड़े कुछ बेहद जरूरी सींस सोशल मीडिया पर वायरल हो गए जिसने शाहरुख खान समेत सभी मेकर्स को टेंशन में ला दिया। अब इसे लेकर अदालत की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है, जिसमें खबरों की मानें तो सुप्रीमकोर्ट ने फिल्म के लीक होने वाली क्लिप्स को सोशल मीडिया से हटाने का आदेश दिया है। बता दें कि यह फैसला रेड चिली एंटरटेनमेंट की ओर से याचिका दायर करने के बाद लिया गया है।

जवान की वायरल क्लिप्स होंगी डिलीट

Jawan Leaked Clipsआपको बता दें कि किंग खान की फिल्म ‘जवान’ सिनेमा घरों में 2 जून को रिलीज की जाएगी। इसका इंतजार शाहरुख खान के फैंस पिछले लंबे वक्त से कर रहे हैं। फिल्म पठान की ताबड़तोड़ सक्सेस के बाद इस फिल्म से यूजर्स की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। मूवी के पोस्टर पर एक्टर किंग खान का स्टाइल और लुक देखने लायक है इसके अलावा इसमें साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा भी एक्टिंग करते हुए नजर आयेंगी।

इन प्रोजेक्ट्स में हैं बिजी

वहीं फिल्म पठान के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से शाहरुख खान के करियर को बड़ी किक मिल गई है जिसके चलते उनके पास फिल्म के ऑफर्स का अंबार लगा हुआ है। आने वाले दिनों में शाहरुख खान फिल्म पठान के बाद जवान (Jawaan) और डंकी (Dunki) में दिखाई देंगे। हाल ही में उनके बेटे आर्यन खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है जिसके मुताबिक आर्यन खान फिल्मों में डेब्यू अपने पिता शाहरुख खान के साथ करते हुए नजर आएंगे।

Search

Archives