इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ दर्शकों को भावुक कर रही है। फिल्म देखने के बाद कई लोगों के रोने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो ने खासा ध्यान खींचा, जिसमें एक शख्स फिल्म देखने के बाद इम्तियाज अली और वेदांग रैना से मिलते हुए रोता नजर आया।
यूजर्स ने लगाए पेड पीआर के आरोप : इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने दावा किया कि उस शख्स को फिल्म के प्रमोशन के लिए जानबूझकर रोने के पैसे दिए गए थे। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि वीडियो में वेदांग हंसते हुए नजर आ रहे थे, जिससे शक और बढ़ गया।
I’m the guy. Not hired. And Vedang was also moved and in tears. https://t.co/ij6CLkcnXq
— Dushyant Arora (@atti_cus) June 15, 2026
अब खुद शख्स ने दी सफाई : वीडियो में नजर आने वाले शख्स ने खुद सामने आकर इन आरोपों को गलत बताया है। दुष्यंत अरोड़ा, जो पेशे से वकील और कॉलमिस्ट हैं, उन्होंने एक्स पर जवाब देते हुए कहा, ‘मैं वही आदमी हूं। मुझे किसी ने हायर नहीं किया था। और वेदांग भी उस समय भावुक थे और उनकी आंखों में भी आंसू थे।’
यूजर्स का मजाकिया सवाल : सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उनसे सवाल किया, ‘कौन मर गया था वैसे?’ इस पर दुष्यंत ने भावुक जवाब दिया, ‘मेरी दादी। जैसे फिल्म में एक दादा–दादी को अल्जाइमर है, वैसे ही मेरी दादी को भी था। अभी मुश्किल से एक महीना हुआ है… शुक्रिया। मुझे पता है आप ताना मार रहे थे, लेकिन कोई बात नहीं।’
12 जून को रिलीज हो चुकी है फिल्म : बता दें कि इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित ‘मैं वापस आऊंगा‘ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह अहम किरदारों में नजर आए हैं।







