नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के ही-मैन और वेटरन एक्टर धर्मेंद्र का बीते साल 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। धर्मेंद्र का परिवार अब भी उनकी मौत के सदमे से उबर नहीं पा रहा है। आज जब पूरी दुनिया फादर्स डे का जश्न मना रही है तो दूसरी तरफ एशा देओल को अपने दिवंगत पिता की कमी खल रही है।
फादर्स डे के मौके पर एशा ने सोशल मीडिया पर अपने पापा को याद कर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर किया है, जो भावुक करने वाला है। आइए नजर एशा देओल के इस पोस्ट पर डालते हैं-
एशा देओल को आई धर्मेंद्र की याद : 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का निधन हुआ था और इस दुखद घड़ी को अब तक करीब 8 महीनों का समय बीत गया है। लेकिन फिर भी अभिनेता की फैमिली को उनकी कमी खलती है। फादर्स डे के अवसर पर धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल के लेटेस्ट पोस्ट से इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है, जिसे एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर किया है। 
इस पोस्ट में एशा के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र की झलक देखने को मिल रही है। साथ ही उनके साथ दो छोटी बच्चियां भी नजर आ रही हैं। इंस्टा स्टोरी के पोस्ट मे एशा देओल ने लव यू पापा लिखा है, जो ये बताने के लिए काफी है कि पिता के निधन के बाद भी एशा उनको खोने के गम से उबर नहीं पा रही हैं।
काजोल ने किया खास पोस्ट : काजोल ने पिता और मां तनुजा की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। फादर्स डे पर साझा की गई अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में वह लिखती हैं, ‘पुरानी तस्वीरें देखते हुए यह अहसास होता है कि मेरी हंसी में आप आज भी कितने जिंदा हैं। आपकी हर दिन याद आती है, पापा। हैप्पी फादर्स डे।’
हुमा कुरैशी ने पिता के साथ कई तस्वीरें की पोस्ट : हुमा कुरैशी ने तो अपने पिता के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। एक इमोशनल कैप्शन भी वह लिखती हैं, ‘बचपन में हमें लगता था कि हमारे पापा के पास हर सवाल का जवाब है। फिर हम बड़े हुए और हमें अहसास हुआ कि वे भी चीजों को समझने और संभालने की कोशिश कर रहे थे। ऐसी जिम्मेदारियां निभा रहे थे जिन्हें हम समझ नहीं पाते थे। ऐसे त्याग कर रहे थे जिनके बारे में उन्होंने कभी बात नहीं की। हर दिन डटे रहे, तब भी जब जिंदगी आसान नहीं थी। इस सफर में कहीं न कहीं, आप अपने पापा को सिर्फ एक पिता के तौर पर नहीं बल्कि उस भूमिका के पीछे छिपे इंसान के तौर पर देखने लगते हैं। इससे सब कुछ बदल जाता है।’








