बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी रीसेंट मूवी ‘जरा हटके जरा बचके’ की सक्सेस के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अदाकारा अपनी स्टाइल और एक्टिंग से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। हाल ही में सारा, बाबा बर्फानी यानी अमरनाथ की यात्रा करके वापस लौटी हैं। इस बीच उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस काफी कूल लग रही हैं और उनका बदला हुआ लुक अब फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। देखिए लेटेस्ट फोटोज–कूल लुक में स्पॉट हुईं सारा
हाल ही में एक्ट्रेस सारा अली खान बाबा अमरनाथ की यात्रा करके घर वापस लौटी हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर कूल लुक में स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस दौरान सारा लाइट ब्लू कलर के आउट फिट में नजर आ रही हैं, साथ ही हल्के मेकअप के साथ उन्होंने सिर पर कैप लगाई हुई है। वहीं सामने छोटा बैग कैरी किए हुए अदाकारा खूबसूरत पोज में दिख रही हैं। कैमरे को देखकर एक्ट्रेस हल्का मुस्कुरा कर थ्रो बैक पोज देती हुई भी दिख रही हैं।फैंस हुए मदहोश
आपको बता दें कि हाल ही में स्पॉट हुईं सारा अली खान का ये फैशनेबल लुक सभी का दिल जीत रहा है। उनकी फोटोज देख सभी फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो रही हैं, वहीं उनकी इन लेटेस्ट फोटोज पर खूब प्यार लुटाया जा रहा है। आमतौर पर सारा इस तरह ड्रेस अप नहीं होती ऐसे में ये बदला हुआ अवतार उन्हें सभी से अलग दिखा रहा है। अमरनाथ दर्शन की खुशी एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है जिसे लेकर सारा अली खान लंबे वक्त से एक्साइटेड भी थी।
शिव भक्ति में डूबी दिखीं सारा अली खान
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब सारा अली खान भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचीं हो इससे पहले भी कई बार अदाकारा मंदिर जा चुकी हैं। इसे लेकर अक्सर उन्हें धमकियां मिलती हैं और ट्रॉल भी किया जाता है मगर अदाकारा पहले से ही ये बात साफ कर चुकी हैं की उन्हें जो ठीक लगेगा वही करेंगी इसके लिए वो पूरी तरह आजाद हैं। बता दें कि ऐसे में उनकी फोटोज तेजी से हर जगह फेल रही हैं और उन पर मिले जुले रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं।







