Home » बादशाह ने डोनाल्ड पर कसा तंज : बीच गाने में जोड़ दिया ट्रंप का नाम, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
मनोरंजन

बादशाह ने डोनाल्ड पर कसा तंज : बीच गाने में जोड़ दिया ट्रंप का नाम, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

बादशाह ने डोनाल्ड पर टैरिफ को लेकर तंज कसा है। सिंगर-रैपर बादशाह इन दिनों यूएसए के अपने ‘अनफिनिश्ड यूएसए टूर’ पर हैं, जहां वे उत्तरी अमेरिका में धूम मचा रहे हैं। अपने गानों और रैप से बादशाह अपने कॉन्सर्ट में लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। इस बीच न्यू जर्सी के हालिया शो में बादशाह ने कुछ ऐसा किया जो अब वायरल हो रहा है। दरअसल, गाने के बीच बादशाह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र कर दिया। इससे वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए और श्रोता तालियां बजाने लगे।

बादशाह कॉन्सर्ट के दौरान फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का हिट सॉन्ग ‘तारीफां’ गा रहे थे। इसी दौरान बादशाह ने अचानक गाने की एक लाइन में कुछ बदलाव कर दिया और डोनाल्ड ट्रंप का नाम उसमें जोड़ दिया। बादशाह पहले गाने की असली लाइन ‘किन्नियां तारीफां चाहिदी ऐ तेनु’ जिसका अर्थ है कि ‘तुम्हें कितनी तारीफें चाहिए’ गा रहे थे। लेकिन बीच में उन्होंने बड़ी चतुराई से इसे बदलकर ‘किन्नी टैरिफ चाहिदिये ट्रंप को’ (ट्रंप को कितना टैरिफ चाहिए) कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चल रही टैरिफ बहस पर रैपर के मजाकिया अंदाज का आनंद लेते हुए भीड़ ने हंसते हुए और तालियां बजाईं। प्रशंसकों को बादशाह का ये अंदाज काफी भा गया।

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आएंगे बादशाह- बादशाह आर्यन खान द्वारा निर्देशित डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी नजर आएंगे। हाल ही में रिलीज हुए इस सीरीज के ट्रेलर में बादशाह की झलक देखने को मिली है। जो ट्रेलर आने के बाद लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। वहीं कॉन्सर्ट के अलावा बादशाह अपने हालिया एल्बम ‘एक था राजा’ की सफलता का भी जश्न मना रहे हैं। इसमें ‘गॉड डैम’, ‘जवाब’ और ‘खुशनुमा’ जैसे हिट गाने शामिल हैं।

Search

Archives