आज रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। जानिए, 10 घंटे में इस फिल्म के ट्रेलर को हिंदी के अलावा कन्नड, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज हुए ट्रेलर को कितने व्यूज मिले?
इस दिवाली पर फिल्म ‘रामायण’ बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म को लेकर उत्साह दर्शकों के बीच बना रहे, इसके लिए मेकर्स ने आज इसका ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर ने दर्शकों को, रणबीर कपूर के फैंस का दिल जीत लिया है। जानिए, हिंदी के अलावा कई भारतीय भाषाओं में रिलीज हुए इस ट्रेलर को कितने व्यूज यूट्यूब पर मिले।
- ‘रामायण’ के हिंदी ट्रेलर को 1.4 करोड़ व्यूज मिले हैं।
- मलयालम भाषा में रिलीज किए गए ट्रेलर को 2 लाख 60 हजार व्यूज मिले हैं।
- वहीं तेलुगु भाषा में रिलीज हुए ट्रेलर को 26 लाख व्यूज व्यूज मिले हैं।
- ‘रामायण’ के तमिल वर्जन वाले ट्रेलर को 11 लाख व्यूज मिले हैं।
- आखिर में कन्नड़ भाषा में रिलीज हुए ट्रेलर की बात करें तो इसे 17 लाख व्यूज मिले हैं।
अभिनय और वीएफएक्स फैंस को आए पसंद
‘रामायण’ फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर के अलावा अरुण गोविल, साई पल्लवी, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत, रवि दुबे, यश, फैसल खान जैसे उम्दा कलाकार नजर आए हैं। सभी अपने किरदारों में खूब जंच रहे हैं। फैंस को रावण बने यश काफी पसंद आए हैं। ट्रेलर में दिखाए गए शानदान एक्शन सीन्स, वीएफएक्स को भी फैंस ने सराहा है। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा हैं।
4000 करोड़ का विशाल बजट और भारत के दिग्गज कलाकार
लगभग 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में तैयार हो रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी प्रोजेक्ट है। वाल्मीकि रामायण पर आधारित इस फिल्म को दो हिस्सों में बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा। फिल्म की स्टार कास्ट बेहद विशाल और प्रभावशाली है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के मुख्य किरदार में नजर आएंगे, जबकि दक्षिण भारतीय स्टार यश ‘रावण’ की भूमिका में तहलका मचाने वाले हैं। वहीं साई पल्लवी ‘माता सीता’, रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ और सनी देओल ‘भगवान हनुमान’ के रूप में दिखाई देंगे। इनके अलावा अरुण गोविल (राजा दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी), शीबा चड्ढा (मंथरा), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) और काजल अग्रवाल (मंदोदरी) जैसे मंजे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
दिवाली 2026 पर दस्तक देगा पहला भाग
नितेश तिवारी की यह सिनेमैटिक मास्टरपीस दर्शकों को एक अलग ही जादुई दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है। फिल्म का पहला भाग ‘रामायण: पार्ट 1’ इसी साल दिवाली 2026 के पावन अवसर पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इसके बाद इस महागाथा का दूसरा अध्याय यानी ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 में बड़े पर्दे पर आएगा।







