Home » Border 2 : 11वें दिन ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार पड़ी धीमी, 300 करोड़ के आंकड़े से चंद कदम दूर
मनोरंजन

Border 2 : 11वें दिन ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार पड़ी धीमी, 300 करोड़ के आंकड़े से चंद कदम दूर

सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ ओपनिंग डे के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले ही दिन इसने 30 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन कर लिया। वीकेंड पर फिल्म फिल्म की कमाई में इजाफा होता गया, 11वें दिन अचानक फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। 1997 की जेपी दत्ता की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल के रूप में बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों पर वही 28 साल पुराना जादू चलाती दिखी। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई फिल्म का 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा। तो चलिए जानते हैं कि सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ने रिलीज के दूसरे सोमवार को कितना कलेक्शन किया।

बॉर्डर 2 ने 11वें दिन कितनी कमाई की?

पहले 10 दिनों में भारत में 275 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। दूसरे शनिवार को इसने 17-18 करोड़ और रविवार को 22-23 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया। लेकिन सोमवार आते ही फिल्म धडल्ले से नीचे आ गई और 5.75 करोड़ के कलेक्शन पर ही सिमट गई। इसी के साथ फिल्म 281 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छू चुकी है। यानी फिल्म 300 करोड़ के आंकड़े से सिर्फ 19 करोड़ दूर ही है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले 1-2 दिन में सनी देओल की फिल्म ये आंकड़ा भी छू लेगी।

बॉर्डर 2, कास्ट और कहानी

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी बॉर्डर 2 की बात करें तो ये 1997 की क्लासिक ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और लोंगेवाला की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

Search

Archives