Border 2 Movie : 1997 की क्लासिक ‘बॉर्डर’ का सीक्वल 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दमदार एक्टिंग और रोमांचक कहानी के साथ सनी देओल पर्दे पर लौट आए हैं। सनी देओल इस बार मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के किरदार में हैं, जबकि नई कास्ट में वरुण धवन (कर्नल होशियार सिंह दहिया), दिलजीत दोसांझ (निर्मल जीत सिंह सेखों), अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा शामिल हैं। बॉर्डर 2 भारत-पाकिस्तान संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है और फ्रंटलाइन की बहादुरी, बलिदान और गहरी दोस्ती की नई कहानियां लेकर आई है। फिल्म का एंटरटेनमेंट और इमोशन दोनों ही लेवल पर भरपूर है और यह पुराने और नए दर्शकों के लिए समान रूप से आकर्षण का केंद्र बन चुकी है।
एडवांस बुकिंग ने पहले ही सभी उम्मीदों को पार कर लिया है। फिल्म एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ का पहला दिन का कलेक्शन ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ के शुरुआती रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकता है। हालिया आंकड़े सीधे तौर पर फिल्म की बंपर कमाई की ओर इशारा कर रहे हैं।
‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन
‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और फिल्म की शुरुआती कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड डेटा के अनुसार फिल्म ने सुबह 11 बजे तक सभी भाषाओं में करीब 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि ये आंकड़े प्रारंभिक हैं और दिन बढ़ने के साथ इनमें बदलाव संभव है। असली तस्वीर तो रात 10.30 बजे के बाद साफ होगी, जब यह पता चलेगा कि फिल्म ने पहले दिन कुल कितनी कमाई की है। फिलहाल बॉर्डर 2 की ओपनिंग पर ट्रेड और दर्शकों दोनों की नजरें टिकी हुई हैं।







