नई दिल्ली। Thalaivar 170: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की इस साल रिलीज हुई फिल्म जेलर व्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और साथ ही नए रिकार्ड भी बनाए हैं। अब रजनीकांत को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोटर््स की मानें तो रजनीकांत जल्द ही बिग बी के साथ नजर आएंगे। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रजनीकांत 33 साल बाद एक फ्रेम में नजर आएंगे।
Thalaivar 170

सुपरस्टार रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने की खुशी जताई है। उन्होंने बिग बी के साथ फोटो शेयर करते हुए खुशी का इजहार किया। रजनीकांत ने एक्स पर लिखा 33 साल बाद एक बार फिर मैं टीजे ज्ञानवेल की निर्देशित फिल्म में अपने मेंटर अमिताभ बच्चन के साथ थलाइवर 170 में काम कर रहा हूं। मेरा दिल खुशी से झूम रहा है।
टीजे ज्ञानवेल की यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित होगी जिसमें रजनीकांत मुस्लिम पुलिस अधिकारी को रोल निभाएंगे। बिग बी और रजनीकांत आखिरी बार 1991 में आई फिल्म हम में नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म गिरफ्तार में भी अमिताभ-रजनीकांत ने काम किया है।







