Home » दोस्त की मौत पर अमिताभ ने जताया शोक, साझा किया भावुक कर देने वाला नोट
मनोरंजन

दोस्त की मौत पर अमिताभ ने जताया शोक, साझा किया भावुक कर देने वाला नोट

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने एक और दोस्त को खो दिया है। उन्होंने अपने नए पोस्ट के जरिए यह दुखद खबर शेयर की है। बिग बी ने अपने बहुत प्यारे दोस्त की मौत के बाद इमोशनल नोट लिखकर दिल का हाल बताया है। गुरुवार, 12 मार्च को अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने अपने दोस्त को याद करते हुए, उनकी दिल खोलकर तारीफ की। धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके एक और करीबी की मौत से अमिताभ बच्चन सदमे में हैं।

अमिताभ के दोस्त की मौत पर फैंस ने दुख जताया :  उनके पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘भगवान आपको यह दुख सहने की ताकत दे। भगवान आपके प्यारे दोस्त की आत्मा को शांति दे।’ एक कमेंट में लिखा था, ‘आपके एक और दोस्त के जाने का बहुत दुख है, दिल से संवेदनाएं और दुआएं आपके लिए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें, उनकी आत्मा को शांति मिले। भगवान आपको इस मुश्किल घड़ी में ताकत, हिम्मत और शक्ति दे।’

धर्मेंद्र के निधन से टूट गए थे अमिताभ :  अमिताभ अपने ब्लॉग पर अपने गुजर चुके दोस्तों के बारे में बात करते रहते हैं और उनके लिए नोट्स लिखते हैं। पिछले साल, जब एक्टर धर्मेंद्र की मौत हुई थी तो अमिताभ ने उनके बारे में बात की थी। नोट में लिखा, ‘धर्म जी, महानता की मिसाल थे, हमेशा न सिर्फ अपनी मौजूदगी के लिए, बल्कि अपने बड़े दिल और अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते थे। वह अपने साथ पंजाब के उस गांव की मिट्टी की खुशबू लाए थे, जहां से वह आए थे और अपने शानदार करियर के दौरान गांव के स्वभाव के प्रति सच्चे रहे, एक ऐसी बिरादरी में जिसने हर दशक में बदलाव देखे, लेकिन उनमें नहीं। उनकी मुस्कान और उनका अपनापन, उनके आस-पास के सभी लोगों तक फैल जाता था, जो इस पेशे में बहुत कम देखने को मिलता है।’

अमिताभ की आने वाली फिल्में :  अमिताभ पिछली बार तमिल एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘वेट्टैयान’ में दिखे थे, जिसे टीजे ग्नानवेल ने डायरेक्ट किया है और सुबास्करन अल्लिराजा के लाइका प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रजनीकांत, मंजू वारियर, फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, रितिका सिंह, दुशारा विजयन, रोहिणी, राव रमेश, अभिरामी और रमेश थिलक भी हैं। अब वह नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 AD के सीक्वल और अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में भी दिखेंगे।

Search

Archives